स्वच्छता के लिए स्वैच्छिक प्रयासों और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने के उद्देश्य से न्याय विभाग में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 (एसएचएस 2026) पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका इस वर्ष का विषय है ”स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत”। 2. एसएचएस-2026 अभियान के प्रमुख केन्द्रित क्षेत्र और न्याय विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्रवाई निम्नलिखित हैं:- स्वच्छता लक्ष्य इकाइयां (सीटीयू)-श्रमदान गतिविधियां : जैसलमेर हाउस, मानसिंह रोड, नई दिल्ली स्थित न्याय विभाग में समग्र स्वच्छता पर केंद्रित। स्वच्छता के लिए जन भागीदारी: कमरों/ अनुभागों/ गलियारों/ कैंटीन क्षेत्र/ शौचालयों आदि की दैनिक आधार पर सामान्य सफाई और “एक पेड़ मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण अभियान। स्वच्छता से समृद्धि: अनुपयोगी वस्तुओं की नीलामी की जाएगी ताकि खाली जगह का बेहतर उपयोग किया जा सके। सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर :सफाई मित्रों के